Patanjali pashu aahar dealership / Distributorship: दोस्तों गांव में बिज़नेस करना है तो आपको ऐसे बिज़नेस का चुनाव करना जरुरी है जो गाँवो में काफी ज्यादा मांग हो। गाँवो में लोग ज्यादातर पशुपालन और खेती करते है, ऐसे में पशु आहार का बिज़नेस आपके लिए बेस्ट होगा।
आप पशुआहार में या तो दूकान ले सकते है, जंहा कई कंपनी के उत्पाद बेच सकते है या तो डीलरशिप के साथ बिज़नेस शुरू कर सकते है।
इस आर्टिकल में आपको पतंजलि पशु आहार डीलरशिप के बारे में बताने वाले है की कैसे आप इसका डीलरशिप लेकर अपना बिज़नेस शुरु कर सकते है, तो आइये जानते है।
भारत का दूध मार्केट 2023 में 124.93 बिलियन अमेरिकी डॉलर था जो 2030 तक 227.53 बिलियन अमेरिकी डॉलर होने वाले है, जिससे पता चलता है की पशुआहार बिज़नेस की भी मांग बढ़ेगी।
पतंजलि पशु आहार डीलरशिप क्या है ?

पतंजलि पशु आहार एक पशुओ को खिलाने का प्रोडक्ट है, जिसे पतंजलि कंपनी बनती है। यह कंपनी भारत में काफी पॉपुलर है। किसान इस कंपनी के पशुआहार को काफी पसंद करते है। पशुआहार कैसे चीज़ो से मिलकर बनाया जाता है जिसमे अनाज, दालें, जड़ी-बूटियाँ और अन्य पोषक तत्व शामिल होते है।
पतंजलि के पशुआहार भारत के सभी छोटे बड़े कस्बो में मिलते है और लोग इसको काफी पसंद भी करते है।
पतंजलि पशु आहार डीलरशिप लेने में कितना पैसा लगता है ?
अगर आप पतंजलि का पशुआहार डीलरशिप लेते है तो आपको स्थान, स्टोरेज, उपकरण, पंजीकरण और लाइसेंस की जरूरत पड़ती है। जिसकी व्यवस्था आपको करनी होती है।
5 से 10 लाख रुपये की इन्वेस्टमेंट में आप इस बिज़नेस को आराम से शुरू कर सकते है।
डीलरशिप लेने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट –
आपको निम्न चीज़ो की जरूरत पड़ सकती है –
- डिस्ट्रीब्यूटर फॉर्म
- पैन कार्ड
- पते का प्रमाण पत्र
- TIN नंबर
- बैंक खाते की जानकारी
- जगह की जानकारी
- आवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड इत्यादि।
पतंजलि पशु आहार डीलरशिप में प्रॉफिट मार्जिन कितना मिलता है ?
वैसे तो कंपनी कितना मार्जिन देती है यह जानकारी ऑनलाइन नहीं देती है। फिर भी आपको बता दे की इसमें अलग -अलग प्रोडक्ट में अलग मार्जिन मिलता है। आमतौर पर प्रॉफिट मार्जिन 10% से 20% के बिच मिलता है। आप डीलरशिप में अच्छा पैसा बना सकते है।
मुनाफा –
- पशु आहार: 10% से 20%
- पशु औषधीय उत्पाद: 20% से 30%
- पशु उपकरण और उपकरण: 15% से 25%
पतंजलि पशु आहार डीलरशिप के लिए आवेदन कैसे करे?
डीलरशिप लेने के लिए आपको पतंजलि के ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। या आप सीधे पतंजलि के कर्मचारी से कांटेक्ट कर सकते है। निचे जानकारी दी गयी है।
Email: customercare@orderme.co.in
Patanjali Ayurved Limited,
Haridwar, Uttarakhand – 249401
Helpline number – 1860-1800-180 & 01245000076 (Monday to Saturday 7 am to 8 pm)
Website:- http://patanjaliayurved.org/
सबसे बेस्ट होगा की आप कंपनी के किसी व्यक्ति से बात करे, जिसे आप मेल या हेल्पलाइन के जरिये कर सकते है। यह सभी जानकारी ऊपर दी गयी है।